पर्यावरण असंतुलन से ग्लोबल वार्मिग ,वैश्विक समस्या के रुप मे रुपांतरित हो रहा है जिसके भयावह परिणाम से हम अवगत ही हैं। इस वर्ष की गर्मी ने 48 ℃ को पार कर लिया था।
बढ़ती गर्मी ने ए.सी.एवं कूलर की मांग में असाधारण वृद्धि कर दी थी। परिणामतः CFC और CO,कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा वातावरण में बढ़ती जा रही है। जिससे प्रतिवर्ष गर्मी में गुणोत्तर वृद्धि हो रही है।
हम भौतिक संसाधनों का उपयोग कर कुछ समय के लिए राहत तो पा सकते हैं पर पूर्णकालिक समाधान हमें प्रकृति के मौलिक स्वरुप से ही प्राप्त होगा।
हम शासकीय कर्मचारी अपने पदीय कर्तव्य के साथ -साथ व्यस्तम जीवन से यदि पर्यावरण की प्रदुषण को कम करना चाहते हैं और प्रकृति के वास्तविक स्वरुप में उसे लाना चाहते हैं ,प्राकृतिक संसाधनों का समुचित प्रयोग करना चाहते हैं तो इसका सबसे सरल माध्यम " पेड़ " लगाना ही है.
नीलमणी दुबे - प्रान्ताध्यक्ष छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ
दीपचंद भारती - प्रान्ताध्यक्ष छ. ग राजस्व निरीक्षक संघ
भागवत कश्यप- प्रान्ताध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत आज दिनांक 1-7-2024को कृषि वर्ष आरंभ होने के परिपेक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर, कांपोजिट भवन परिसर में दीपचंद भारती,प्रांताध्यक्ष छ.ग. राजस्व निरीक्षक संघ ,रायपुर के नेतृत्व में जिला धमतरी के राजस्व निरीक्षकगण,चैनमैन व अन्य राजस्व अमलों के द्वारा फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता लाने पर बल दिया गया।
आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम मे जिला के जितेंद्र डहरे जी.अधीक्षक भू अभिलेख, चित्रसेन साहू,कन्हैयालाल भोई जी सहा.अ.भू.अभिलेख द्वय,देवाराम मरकाम जिलाध्यक्ष छ.ग.रा.नि. संघ शाखा धमतरी, केशव साहू जी,संजय तिवारी ,टीमनचंद नगारची,मोहित सोनी,दिनेश अग्रवाल, बसंत चौधरी जी स.ग्रे.2,टुकेश ध्रुव,राजू मंडावी चैनमैन,विनिता,पूर्णिमा एवं अन्य उपस्थित रहें।