Ad Code

Responsive Advertisement

*गरियाबंद पुलिस द्वारा 5.800 किलो ग्राम गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*


 *कार्यवाही थाना राजिम।* 

 गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सभी थाना प्रभारी को थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी बिक्री पर अंकुश लगाने के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी राजिम अपने थाना क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किए थे। मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत लाल साहू को सूचना दिया कि ग्राम पिताईबंद से गैस गोदाम रोड होते हुए अवैध रूप से गांजा लेकर राजिम आने की सूचना प्राप्त हुआ। जो थाना से पुलिस टीम लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए घटनास्थल पर रवाना होकर इंडियन गैस गोदाम के पास मोटर साइकिल की पुलिया के आधार पर मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 PR 0438 को रोक कर समक्ष गवाहन के चेक किया गया। चेक करने के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखें 5.800 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 60,000 रुपए को बरामद कर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनों आरोपियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम 01) गिरवर देवांगन पिता बिसहत राम देवांगन उम्र 29 वर्ष निवासी पिताईबंद थाना राजिम 02) कोमल देवांगन पिता बिसहत राम देवांगन उम्र 27 वर्ष निवासी पिताईबंद थाना राजिम का होना बताया अवैध गांजा परिवहन करते उपयोग में हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 PR 0438 कीमती 70,000 रुपए कुल जुमला 01 लाख 30 हजार रुपए को जप्त किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का पाए जाने से दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को समक्ष गवाहन के विधिवत की गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेजा गया।

         इस कार्रवाई में थाना राजिम पुलिस टीम का विशेष भूमिका रहा।

 *गिरफ्तार आरोपी* 

01) गिरवर देवांगन पिता बिसहत राम देवांगन उम्र 29 वर्ष निवासी पिताईबंद थाना राजिम 02) कोमल देवांगन पिता बिसहत राम देवांगन उम्र 27 वर्ष निवासी पिताईबंद थाना राजिम 

 *जप्त सामग्री* 

 5.800 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 60,000 रुपए।

 हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 PR 0438 कीमती 70,000 रुपए फुल जुमला 01 लाख 30 हजार रुपए

Ad Code

Responsive Advertisement