Ad Code

Responsive Advertisement

आज बुधवार को मगरलोड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, धक्काजाम आदि सम्पूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके किया जायेगा, 3 माह आश्वासन पर किया गया स्थगित


 

 भरदा रोड मगरलोड स्थित देशी व अंग्रेजी शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग 

, अधिकारियों  3माह समय मांगा जिसके कारण अनिश्चित करने हड़ताल को समाप्त कया गया

गत वर्ष से मगरलोड का देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान भरदा रोड मगरलोड के मुख्य द्वार के पास निषाद काम्पलेक्स में संचालित हो रहा है। शराब दुकान का उक्त स्थान में संचालित होने के कारण सभी वर्ग के लोगो को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मगरलोड ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय होने के कारण हजारों लोगों का आना जाना उक्त मार्ग से रोजाना होता है। कई बार शराबियों के कारण लोगों को हादसा का शिकार होना पड़ता है। स्कूल, कालेज तथा आई. टी. आई. के छात्र-छात्राओं को इन्ही मार्ग से होकर आना-जाना पड़ता है। साथ ही व्यापारी भाईयों को तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भी अपने ड्यूटी करके रात्रि तक इसी मुख्य मार्ग से गुजरना पड़ता है। महिला कर्मचारी को भी उक्त मार्ग से शाम रात्रि तक वापिस अपने गणतव्य तक पहुँचना होता है शराबियों के कारण दुर्घटना व लूटपाट होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। परिवार के साथ भी आम व खास लोगों को इसी मार्ग से आना-जाना पड़ता है। शराब दुकान के पास अत्यधिक भीड़-भाड़ होने के कारण रोज लड़ाई झगड़ा, मारपीट, लूटपाट आम बात हो गई है। शराब भट्टी के आसपास पानी पाऊच, बॉटल, झिल्ली तथा अन्य कचरा सामान के कारण आसपास के कृषि भूमि वाले परेशान है। नगर पंचायत के मुख्य द्वार में इस तरह के घटनाओं तथा हालात से नगर पंचायत मगरलोड भैसमुण्डी की छबि धुमिल हो रही है।


उक्त सभी बातों को सज्ञान में लेते हुए महाव्यापारी संघ नगर पंचायत मगरलोड भैसमुण्डी, ग्रामीण विकास समिति मगरलोड, बजरंग दल मगरलोड भैसमुण्डी, विश्वहिन्दु परिषद इकाई मगरलोड, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता तथा महिला समूहों की माँग है कि उक्त देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थान में दिनांक 16 जून 2025 सोमवार तक स्थानांतरित किया जाये। उक्त दिनांक तक स्थानांतरित नही होने की स्थिति में अगले दिन मंगलवार दिनांक 17-06-2025 से उपरोक्त सभी संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, धक्काजाम आदि सम्पूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके किया जायेगा।

 


Ad Code

Responsive Advertisement