SDP ऑफिस नगरी के पीछे खनूजा साइकल स्टोर के बाजू कॉम्प्लेक्स के आस पास में रोज चल रहा जुआ, बाहर से आ रहे जुआरी, नाम न बताने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
*नगरी / धमतरी।* धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में जुए का अवैध कारोबार बेधड़क चल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि SDP ऑफिस नगरी से महज 50 मीटर पीछे गली में खनूजा साइकल स्टोर के बाजू में स्थित कॉम्प्लेक्स के आस पास रोजाना लाखों रुपये का जुआ खिलाया जा रहा है।
इतना ही नहीं, डीही पारा नगरी के जंगल में और जब्बारा रोड नगरी के जंगल में भी बाहर से आकर जुआरियों द्वारा बड़ा फड़ सजाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह फड़ रोज शाम से देर रात तक चलता है, जिसमें हजारों-लाखों का दांव लगता है। पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सूत्रों के मुताबिक जंगल वाले फड़ में बाहर के बड़े जुआरी आते हैं और पुलिस की गश्त से बचने के लिए लोकेशन बदल-बदल कर जुआ खिलाया जाता है। सवाल यह है कि जब SDP ऑफिस के इतने करीब जुआ चल रहा है तो पुलिस को भनक क्यों नहीं?
