Ad Code

Responsive Advertisement

जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाए कदम, आने वाले कल को बनाएं बेहतर - कलेक्टर अग्रवाल


 


नारी शक्ति से जल शक्ति के तहत जिला स्तरीय जल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आम जनों ने जल की बचत का लिया संकल्प

स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जल बचाव का दिया संदेश

जिले की नवाचारी पहल पोषण निवेश के तहत नवविवाहित महिलाओं को पौधा भेंटकर उनका देख-रेख करने की सौंपी जिम्मेदारी


गरियाबंद / वर्षा जल संरक्षण एवं जल के सभी स्त्रोतों के रखरखाव सहित जल के महत्व को आमजनों को बताने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा महत्वकांक्षी ’’कैच द रैन’’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जल संरक्षण की दिशा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान का आयोजन 29 नवम्बर 2024 तक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान 2024 के तहत आज जिला स्तरीय जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर  दीपक अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में विविध गतिविधियों का संचालन किया गया। इसके तहत अतिथियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक पहल करने को प्रेरित किया गया। साथ ही जल बचाव में भागादारी निभाने जल मितान एवं जल सखी लिखा हुआ रिस्ट बैंड पहनाया गया। साथ ही

स्कूली बच्चों, कॉलेज के विद्याथियों एवं कला जत्था के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने मनमोहक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। बच्चों ने भाषण के माध्यम से भी जल संरक्षण को भी प्रेरित किया। साथ ही कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने वृक्षारोपण भी किया। इसके साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जल संरक्षण के लिए कलश यात्रा निकाल कर लोगों को भी जल बचाव के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने जल बचाव का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्टर  अग्रवाल ने नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर इंडोर स्टेडिमय से रवाना किया। कार्यक्रम में जिले की नवाचारी पहल के तहत पोषण निवेश कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके तहत चार नवविवाहित महिलाओं को फलदार पौधा भेंटकर उन्हें छोटे बच्चे की तहत उनका देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिससे आने वाले दिनों उक्त पौधे बड़े होकर पोषण प्रदान करने में सहायक होंगे। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ  रीता यादव, ईई जल संसाधन एसके बर्मन सहित अन्य विभागीय अधिकारी, विद्यार्थीगण एवं आमजन मौजूद रहे।

जिला स्तरीय जल संवाद कार्यक्रम को कलेक्टर  दीपक अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी के लिए महत्वपूर्ण है। जल हमारे शरीर के लिए ऊर्जा स्त्रोत के रूप में काम करता है। साथ ही पशु -पक्षियां एवं पेड़ - पौधों के जीवन के लिए भी जल आवश्यक है। उन्होंने पृथ्वी पर शुद्ध जल के सीमित स्त्रोत होने की जानकारी देते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आने वाले बेहतर कल के लिए जल संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह सभी लोगों से किया। कलेक्टर अग्रवाल ने सभी अपने आसपास के जल स्त्रोतों, नदी - नालों एवं अन्य माध्यमों को संरक्षित करने तथा आवश्यकतानुसार ही दोहन करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने जल शक्ति अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि इस अभियान के तहत नारी शक्ति से जल शक्ति कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगां के साथ नारी शक्ति की भी जल संरक्षण की दिशा में भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल की जा रही हैं। कलेक्टर ने जिले की नारी शक्ति को स्वयं जागरूक होकर अन्य लोगों को भी जल बचाव के लिए प्रेरित करने के लिए जल बचाव अभियान में बढ-़चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।

Ad Code

Responsive Advertisement