छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू के नेतृत्व में जारी पहली सूची में कुल 17 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इसमें मनीष कुमार साहू को एक बार फिर प्रदेश प्रभारी महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, संयोजक द्वारिका साहू एवं अन्य पदाधिकारियों की सहमति से की गई है।
मनीष साहू वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव के रूप में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
वे पहले भी संगठन में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
मीडिया से बातचीत में मनीष साहू ने भावुकता व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से गांव कपालफोड़ी से निकलकर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है।
उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
मनीष साहू ने कहा कि माता कर्मा, माता राजिम और गुरुजनों के आशीर्वाद से मिली इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
