धमतरीराज के मधुबनधाम में आदिवासी कंवर पैकरा समाज की सर्कल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के रूढ़िवादी आदिवासी परंपराओं के अनुसार नवीन कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पेन पुरखाओं की अर्जी-विनती के साथ श्रद्धा और परंपरा अनुसार की गई। इसके पश्चात सचिव महोदय द्वारा मनोनयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई।
बैठक में सर्वसम्मति से मनोनयन प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभापति महोदय द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। साथ ही पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
नई कार्यकारिणी में सामान्य प्रभाग अध्यक्ष के रूप में युवलाल कंवर (नवागांव), कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश कंवर (सांकरा), उपाध्यक्ष सुरेश कंवर (धौराभांठा), सचिव डोमन कंवर (परसवानी), सहसचिव तारेन कंवर (सांकरा) और कोषाध्यक्ष दिलीप धनंजय (रांकाडीह) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा मंदिर संरक्षक के रूप में परमेश्वर जयसिंधु और पवन कंवर को दायित्व दिया गया।
युवा प्रभाग में अध्यक्ष इंद्रावन कंवर (भोथीडीह), उपाध्यक्ष दुलेश्वर कंवर (सांकरा), सचिव महेश कंवर (नवागांव), सहसचिव टंकेश्वर कंवर (रांकाडीह) तथा मीडिया प्रभारी टारजन धनंजय और भेपेंद्र कंवर को नियुक्त किया गया।
महिला प्रभाग में अध्यक्ष श्रीमती किरण कंवर (सांकरा), कार्यकारी अध्यक्ष परमेश्वरी कंवर (नवागांव), सचिव तुलेश्वरी कंवर (बोड़रा) और सहसचिव गमेश्वरी कंवर (सांकरा) को जिम्मेदारी दी गई।
इस बैठक में विभिन्न ग्रामों से आए समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
