मगरलोड़ ब्लॉक के ग्राम भोथीडीह से गर्व की खबर सामने आई है, जहां शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह के 6 होनहार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की ड्रॉप रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 2 अप्रैल 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
चयनित खिलाड़ी कु. मोनिषा चक्रधारी, लेशमनी कंवर, देवानंद पटेल, ओमसिंग कंवर, रामेश्वर निषाद और खेलेंद्र कुमार पटेल हैं। ये सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके चयन पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।
ग्राम भोथीडीह के सरपंच मुकेश दीक्षा पटेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष यवन लाल साहू, प्राचार्य रोहित कुमार साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस संबंध में जितेंद्र टंडन, लुकेश्वर निषाद, उदय भान पाल, डी. के. मानिक, रीमन सिंग दीवान, महेश साहू,बेदराम,याद राम साहू, आशाराम कंवर, सुश्री उषा निर्मलकर, अनीता गौर, और समस्त ग्रामीण जनो ने खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं यह जानकारी खेल शिक्षक बेदराम साहू के द्वारा दिया गया
