कुरूद | हिन्दू युवा वाहिनी परखंदा के तत्वाधाम में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समिति के संरक्षक मोहित साहू ने बताया कि यह आयोजन लगातार 06 वर्षों से हो रहा है। इस वर्ष 28
मार्च को हनुमान मंदिर भाठापारा में पूजा-पाठ के बाद यात्रा की
शुरुआत करते हुए प्रभु श्रीराम की मूर्ति की पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान श्रीराम की सुंदर झांकी सजाई गई। यात्रा भाठापारा से शुरू होकर
नयाडीह बस्ती, रावणभाटा चौक,बीच पारा होते हुए बाजार चौक स्थित राममंदिर तक पहुंची।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों अभिषेक वर्मा , सीताराम
साहू, मोहित पटेल, राजा साहू, मयंक , मोनू साहू, सुरेन्द्र साहू, रूपराम पांडे , उगेश्वर रजक, सनत साहू, तिमांशु साहू, पिंटू निर्मल, नरेन्द्र सतनामी , त्रिलोक, अमन, नागेश , शेखर, ओंकार , जीतूदास, युगल, परमानंद, उमराव , आदि का सहयोग रहा ।
