Ad Code

Responsive Advertisement

पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर जनकल्याण पर हुआ संवाद


जनपद पंचायत मगरलोड के सभागार में आज पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी (300वीं) जन्म जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष  विरेन्द्र साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।


 साहू ने अपने वक्तव्य में अहिल्याबाई होलकर के अद्वितीय जीवन, प्रशासनिक कुशलता एवं जनकल्याणकारी कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि वे नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आज भी प्रेरणा स्रोत है।


 जनपद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया — चाहे वह मंदिरों का पुनर्निर्माण हो, कुएं और तालाब बनवाना हो या फिर गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना — उन्होंने हमेशा मानवता की सेवा को प्राथमिकता दी।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भी अहिल्याबाई के योगदान पर प्रकाश डाला और उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भाषणों ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम में जनपदसभापति राजेश साहू, तिलोत्मा साहू, सरिता कश्यप, यमुना साहू हेमलता ध्रुव, डुगेशवरी साहू, पंचायत प्रतिनिधि, राखी साहू सरपंच संघ अध्यक्ष सीता बाई साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्या ठाकुर पंचायत इंस्पेक्टर दीपक भीमगाज,अधिकारीगण, एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे


Ad Code

Responsive Advertisement