मगरलोड/सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 12 साल प्रयास करने के बाद छत्तीसगढ़ कलार समाज का अधिकृत वेबसाइट का शुभारंभ 24 मई 2025 खण्ड महासभा अभनपुर में अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर माननीय श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, युवराज सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश, महिला मंच, युवा मंच, प्रदेश प्रकोष्ठ, जिला, मंडल, ग्राम कार्यकारिणी के आदरणीय पदाधिकारी उपस्थिति रहें।
छं ग.कलार समाज से संबंधी सभी जानकारी जैसे शादी योग्य लड़का लड़की की बायोडाटा, विधवा तलाकशुद की जानकारी, अधिकारी कर्मचारी की जानकारी, ग्राम से प्रदेश स्तर के पदाधिकारी की जानकारी, प्रतिभावान छात्र छात्रों की मेरिट सूची, सामाजिक बैठकों की सूचना, आदि जानकारी समाज के आम नागरिक को वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है।
अशोक सिन्हा
प्रदेश संयोजक
आदर्श विवाह एवं जनगणना प्रकोष्ठ