Ad Code

Responsive Advertisement

*दो अलग-अलग मामलों में कुल 26 लीटर शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*


* कार्यवाही थाना देवभोग।*


विवरण - *नया सवेरा* अभियान के अंतर्गत गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय कर लगातार कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 01.06.2025 एवं 02.06.2025 को जरियें मुखबीर से थाना प्रभारी देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ की 1.डोमुधर ध्रुव निवासी ग्राम दासोपारा चिचिया थाना देवभोग, 2. दशरथ सोरी निवासी ग्राम दासोपारा चिचिया थाना देवभोग जो अलग अलग जगहों क्रमशः यात्री प्रतीक्षालय बूढ़ादेव मंदिर के पास एवं ग्राम चिचिया दासोपारा जाने का कच्चा मार्ग में बरगढ़ पेड़ के नीचे दोनो आरोपियों के द्वारा अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने छुपा कर रखने एवं पैदल परिवहन कर ले जा रहे हैं कि सूचना तस्दीक पर थाना से हमराह स्टाफ व गवाहों के साथ मुखबीर के बताये स्थानों पर पहुंचकर घेराबंदी कर अलग अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को पकडे जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. डोमूधर ध्रुवपिता कार्तिक ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दासोपारा चिचिया थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ0ग0), 2. दसरथ सोरी पिता हरबरिया सोरी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम दासोपारा चिचिया थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ0ग0) का रहने वाला बतायें जिसकी तलाशी लेने पर दोनो आरोपीयों के कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक जरकिन मे 15 एवं 11 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब कुल 26 लीटर किमती 2600/ रूपये का होना पाया गया। 


 आरोपीगण से बरामद शराब को रखने व बेचने के संबंध मे वैध कागजात/लायसेंस की मांग करने पर आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना बताया। प्रकरण में आरोपीगण का कृृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पायें जाने पर थाना देवभोग मे क्रमशः अपराध क्रमांक 156/2025, 157/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

    इस कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

* *गिरफ्तार आरोपीगण* 

 1. डोमूधर ध्रुवपिता कार्तिक ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दासोपारा चिचिया थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ0ग0),

2. दसरथ सोरी पिता हरबरिया सोरी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम दासोपारा चिचिया थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ0ग0)

❄️ *जप्त समाग्री -* 

*दोनो आरोपीगण से 15 एवं 11 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब कुल 26 लीटर किमती 2600/ रूपये*

Ad Code

Responsive Advertisement