*विगत 15 दिनों से लगतार विषेष अभियान चला कर 12 चार पहिया वाहनों में भरा हुआ अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 652 कट्टा धान को जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु किया गया सुपुर्द।*
*कार्यवाही -थाना देवभोग एवं थाना अमलीपदर।*
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीगर राज्य से आने वाले धान के परिवहन की रोकथाम हेतु बार्डर के चेक पोस्ट में तैनात बल द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्यों पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों को निर्धारित धान खरीदी केंद्रों में किये जाने हेतु प्रावधान है। चेक पोस्ट के माध्यम से तैनात पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आज दिनांक 21.11.2025 को मुखबीर द्वारा थाना देवभोग को सूचना मिला की उड़िसा प्रांत से अवैध रूप से धान बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। जिसकी सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस स्टाफ रवाना कर चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 68 कट्टा अवैध धान परिवहन करते बोलेरो क्रमांक सीजी 23 एल 2164 को थाना देवभोग के द्वारा जप्त किया गया। इसी प्रकार विगत 15 दिनों से विशेष अभियान चलाकर थाना देवभोग एवं थाना अमलीदर के द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते अलग-अलग कुल 12 प्रकरणों में 652 कट्टा अवैध परिवहन एवं बिक्री करते हुए पकड़ा गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में विगत 15 दिनों में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।
*जप्तधान -*
*कुल 12 चार पहिया वाहनों में 652 कट्टा धान जप्त।*
*विगत 15 दिनों में अवैध धान परिवहन करते जप्त वाहन -*
01) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी-04 पीएम 4713
02) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी-04 जे.बी. 2167
03) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-23 जे. 7136
04) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी 24 के. 1584
05) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-25 4232
06) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.आर. 21 डी. 6055
07) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-04 जेबी. 2505
08) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-07 एव्ही. 4930
09) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-18 एम. 0736
10) बोलेरो पीकअप क्रमांक ओ.डी.-24 एल. 4514
11) बोलेरो पीकअप क्रमांक सीजी.-23 एल.2164
12) ट्रेक्टर
