Ad Code

Responsive Advertisement

*गट्टासिल्ली के स्कूली बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण*


धमतरी:- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई, खेलकूद के साथ प्राकृतिक, पुरातात्विक एवं दार्शनिक स्थलों का भ्रमण आवश्यक है जिससे बौद्धिक विकास के साथ कई सारे चीजों की जानकारी मिलती है। इसी उद्देश्य से गुरूकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल गट्टासिल्ली के बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में धमतरी जिला के प्रसिद्ध स्थल गंगरेल का भ्रमण किया। जिसमें सर्वप्रथम माता अंगार मोती के पुजा अर्चना कर माता से उज्जवल भविष्य की आशीर्वाद ली गई फिर बच्चों ने बोटिंग का तुल्फ उठाया। एडवेंचर कैम्प में बच्चों ने खूब एंज्वॉय किया। 

डायरेक्टर आकाश नेताम ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम होता है साथ ही नये जगह पर जाने से नयी-नयी चीजों को देखने एवं जानने का मौका मिलता है। जिस कारण उनके बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। बच्चे पर्यावरण के प्रति भी जागरूक होते हैं।

Ad Code

Responsive Advertisement