Ad Code

Responsive Advertisement

कुदरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज: वरिष्ठ अतिथि रामप्रसाद सिंह ने शॉट लगाकर किया शुभारंभ


कुदरी (शहडोल)। ग्राम पंचायत कुदरी के खेल मैदान में आज से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी रामप्रसाद सिंह व कुदरी क्रिकेट टीम के भुत पूर्व कप्तान राकेश पाण्डेय रहे, जिनके कर-कमलों से फीता काटकर और पिच पर बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

*युवाओं के उत्साह ने बांधा समां*

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के युवाओं की भारी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि कैलाश कुमार अहिरवार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के इस प्रयास की सराहना की और युवाओं को खेल के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी प्रेरित किया।

*इन युवा साथियों की रही गरिमामय उपस्थिति*

टूर्नामेंट के सफल आयोजन और शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के सक्रिय युवा साथी कंधे से कंधा मिलाकर उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

 * कैलाश कुमार अहिरवार (पत्रकार), राकेश पांडे, रामटहल अहिरवार, उमाकांत पांडेय

 * चिटू मिश्रा, विनय मिश्रा, नीशू गुप्ता

 * दिलीप सेन, शुभम रैदास, राकेश गुप्ता

 * विनोद अहिरवार, मनोज सिंह, पंकज वर्मा

 * सानू वर्मा, सतीश अहिरवार, बसंत वर्मन, चंन्द्रमा अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार

*मैदान पर दिखा रोमांच*

उद्घाटन मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर था। आयोजन जय माता विराशनी क्रिकेट क्लब समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले की कई नामी टीमें इस मैदान पर अपनी किस्मत आजमाएंगी।

Ad Code

Responsive Advertisement