*जोहार आदिवासी कला मंच की प्रांतीय बैठक नगरी में, नए पदाधिकारियों को सौंपा गया दायित्व*
*नगरी में जोहार आदिवासी कला मंच की बैठक, लव मांझी बने महासचिव, भानुप्रताप कुंजाम मीडिया प्रभारी*
धमतरी।* आदिवासी कला, संस्कृति, कलाकारों तथा कलमकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत पंजीकृत संस्था जोहार आदिवासी कला मंच छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक 21 नवंबर को नगरी, जिला धमतरी में डॉ. जैनेन्द्र कुमार शांडिल्य के आवास में संपन्न हुई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की गई। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कुछ महत्वपूर्ण पदों पर आवश्यकतानुसार फेरबदल किया गया।
फेरबदल के तहत पूर्व महासचिव तरकेश मरकाम को वित्तीय सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। महासचिव के पद पर पूर्व प्रांतीय मीडिया प्रभारी लव मांझी को मनोनीत किया गया। वहीं प्रांतीय मीडिया प्रभारी के पद पर जिला धमतरी के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप कुंजाम को मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही धमतरी के जिलाध्यक्ष के पद पर सत्यनारायण मरकाम और जिला उपाध्यक्ष के पद पर किरण मंडावी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी नवीन पदभार ग्रहण किए पदाधिकारियों को सफेद चांवल लगाकर पदभार सौंपा गया।
बैठक में कई रणनीतिक बिंदुओं पर विस्तृत खाका तैयार किया गया। बैठक देर रात्रि तक चली।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पूरनमल ध्रुव, उपाध्यक्ष अनिल सलाम, सह सचिव जितेन्द्र नेताम, सह सचिव शंकर छेदैया, प्रवक्ता डॉ. जैनेन्द्र कुमार शांडिल्य, टिकेश्वर ध्रुवा, चिमन मरकाम, मेमन मरकाम, थानेश्वर मरकाम, विकास शांडिल्य, उगेश तीरधारी, भागीरथी दर्रो, आर्यन जलधर तथा फलेन्द्र कश्यप उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी भानुप्रताप कुंजाम ने दी।
नए पदाधिकारी - एक नजर में
पद नाम
**वित्तीय सलाहकार** तरकेश मरकाम
**महासचिव** लव मांझी
**प्रांतीय मीडिया प्रभारी** भानुप्रताप कुंजाम
**जिलाध्यक्ष, धमतरी** सत्यनारायण मरकाम
**जिला उपाध्यक्ष, धमतरी** किरण मंडावी
