धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक भावुक और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है।
ग्राम हसदा निवासी मानकुँवर साहू ने कलेक्टर धमतरी को आवेदन सौंपकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।
महिला का आरोप है कि उनके पति पंचूराम साहू की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इलाज, अंतिम संस्कार और नहावन कार्यक्रम में करीब एक लाख रुपये से अधिक का खर्च हुआ, जिसे खिसोरा गांव के ज्ञानचंद साहू और वीरेंद्र साहू परसट्टी (धुवां) लोगों ने उठाया।
महिला का कहना है कि खर्च की राशि लौटाने को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सौतेले पुत्र द्वारा जमीन अपने नाम कराने और घर का सामान ले जाने जैसी घटनाएं भी हुई हैं।
पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित महिला को कब तक राहत मिल पाती है।


