बिरगुड़ी में नवरात्र पर्व हर्षोल्लास से शुरू, नौ दिनों तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्राम विकास समिति के आतिथ्य में हुआ शुभारंभ
बिरगुड़ी: नवरात्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, रामधुनी की भक्तिमय प्रस्तुति
*धमतरी।* जय माता दी। आदर्श ग्राम बिरगुड़ी में क्वांर नवरात्रि के पावन पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर सिया के राम लोक कला रामधुनी परिवार, सोहतरा झलमला, बालोद द्वारा मनमोहक भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। पूरे पंडाल में माता के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेन्द्र कश्यप अध्यक्ष ग्राम विकास समिति बिरगुड़ी के आतिथ्य में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष नरोत्तम नेताम, सचिव अमृत लाल यादव, कोषाध्यक्ष विकेन्द्र सरोज, रूपलाल नाग एवं चन्द्रहास देव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम विकास समिति ने बताया कि नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में नवदुर्गा उत्सव समिति बिरगुड़ी के अध्यक्ष राजेश कश्यप, रविन्द्र गौर, टमीश सोम, राजेश समुन्द, संतोष नाग, पोखन यादव, डाकेन्द्र कश्यप, बुधेश नायक, पिन्टू यादव, विकास नाग, सोनू सोम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
