Ad Code

Responsive Advertisement

मधुबन धाम रांकाडीह में सतनामी समाज की ब्लॉक स्तरीय महाबैठक 25 मई को


सामाजिक मुद्दों, आवेदनों और मेला हिसाब पर होगी अहम चर्चा

समाज के पदाधिकारियों व स्वजातीय बंधुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

रांकाडीह।

सतनामी समाज की ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आगामी 25 मई दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से मधुबन धाम, रांकाडीह में किया जाएगा। इस बैठक को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों द्वारा सभी ग्रामों के प्रतिनिधियों, समाजजनों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

बैठक में समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान यादराम पिता प्रताप सिंह, निवासी करेली बड़ी के आवेदन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही संजय बांधे पिता जोगन बांधे के आवेदन पर भी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं उपस्थित समाजजन चर्चा करेंगे।

बैठक का एक प्रमुख विषय मधुबन धाम मेले का हिसाब-किताब भी रहेगा, जिसमें समाज के आर्थिक एवं व्यवस्थागत पहलुओं की जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा समाज हित से जुड़े अन्य विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी सामूहिक चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकला बंजारे एवं सचिव देवनारायण चेलक ने संयुक्त रूप से ब्लॉक के सभी ग्रामों के पदाधिकारियों, स्वजातीय बंधुओं, समाज से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अपील करते हुए कहा है कि समाज की एकता और विकास के लिए सभी की उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह बैठक सामाजिक समन्वय, पारदर्शिता और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी लोगों से निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखते हुए अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

Ad Code

Responsive Advertisement