Ad Code

Responsive Advertisement

कोलाहल अधिनियम के तहत 14 वाहनों पर की गई कार्यवाही



कोलाहल अधिनियम के तहत 14 वाहनों पर की गई कार्यवाही


30 हजार 500 रूपये वसूला गया जुर्माना


धमतरी / कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश और पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा जिले के मोटर यानों से उत्पन्न होने वाले ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत 14 वाहनों पर कार्यवाही किया गया। चालानी कार्यवाही के दौरान 30 हजार 500 रूपये अर्थदण्ड वसूल कर प्रेशर हॉर्न जप्त किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, नशा कर वाहन नहीं चलाने सहित यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाईश दी गई।



Ad Code

Responsive Advertisement