Ad Code

Responsive Advertisement

मोहरेंगा और अमलीभाठा में 10 नवंबर को सजेगा लोकनृत्य का महाकुंभ, सुवा, राउत, कर्मा, ददरिया और पंथी की होगी भव्य प्रस्तुति


 

*मोहरेंगा में राज्य स्तरीय सुवा नृत्य एवं राउत नाचा प्रतियोगिता, अमलीभाठा में हमर लोकनृत्य उत्सव, विजेताओं को 5001 रुपये तक का पुरस्कार, 9 नवंबर को मोहरेंगा में रंगोली प्रतियोगिता*


*धमतरी:* गोवर्धन पूजा के सुअवसर पर जिला धमतरी के दो गांवों में लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव सजने जा रहा है। 10 नवंबर 2026, दिन मंगलवार को ग्राम मोहरेंगा में राज्य स्तरीय सुवा नृत्य एवं राउत नाचा प्रतियोगिता और अमलीभाठा (हसदा नं.1) में हमर लोकनृत्य उत्सव का आयोजन होगा। दोनों कार्यक्रमों में लोकनृत्य दलों की भव्य प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।


*मोहरेंगा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता:*

- मोहरेंगा में रात्रिकालीन राज्य स्तरीय सुवा नृत्य एवं राउत नाचा प्रतियोगिता शिव बजरंग चौक, मोहरेंगा में आयोजित होगी। एंट्री शुल्क मात्र 150 रुपये रखा गया है।

- सुवा नृत्य में प्रथम पुरस्कार 4500 रुपये, द्वितीय 3000 रुपये, तृतीय 1500 रुपये, चतुर्थ 1000 रुपये एवं पंचम 500 रुपये दिया जाएगा। राउत नाचा में प्रथम 2000 रुपये, द्वितीय 1500 रुपये एवं तृतीय 1000 रुपये का पुरस्कार रखा गया है।

- इससे पूर्व 9 नवंबर 2026, दिन सोमवार को शाम 4 बजे ग्रामीण स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 15 वर्ष से कम वर्ग में प्रथम 300, द्वितीय 200, तृतीय 100, चतुर्थ 50 रुपये तथा 15 वर्ष से ऊपर वर्ग में प्रथम 500, द्वितीय 300, तृतीय 200, चतुर्थ 100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

- नियम के अनुसार संपूर्ण गीत सुवा व राउत नाचा व लोक गीतों से संबंधित होना चाहिए। राउत नाचा का समय अधिकतम 15 मिनट का होगा। निर्णायक का निर्णय सर्वमान्य होगा।

- संपर्क सूत्र: नेतराम निषाद 7999620796, तुलेश निर्मलकर 9770275271, केवल पटेल 7067303748।


*अमलीभाठा में हमर लोकनृत्य उत्सव:*

- अमलीभाठा (हसदा नं.1), विकासखंड मगरलोड में हमर लोकनृत्य उत्सव 10 नवंबर 2026, दिन मंगलवार को रात्रि 07 बजे से महावीर चौक में शुरू होगा। इसमें सुवा, राउत नाचा, कर्मा, ददरिया, पंथी सहित विभिन्न लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी।

- पुरस्कार के रूप में प्रथम 5001 रुपये, द्वितीय 3501 रुपये, तृतीय 2201 रुपये, चतुर्थ 1301 रुपये एवं पंचम 701 रुपये के साथ मोमेंटो भी प्रदान किया जाएगा। प्रवेश शुल्क 150 रुपये है।

- नियम के अनुसार नृत्यकार अपने गाने को पेनड्राइव में लाएं। प्रवेश शुल्क और गाना देने के क्रम में ही प्रस्तुति होगी। निर्णायकों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। कोई भी लोकनृत्य 15 मिनट से ज्यादा न हो। नशे की हालत में प्रदर्शन करने पर अंक काटे जाएंगे। जोखिम भरा नृत्य करने या किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना होने पर प्रतिभागी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

- आयोजन हमर संगवारी युवा मित्र मंडल व समस्त ग्रामवासी अमलीभाठा द्वारा किया जा रहा है।

- संपर्क सूत्र: 7828561342, 7879130689, 6268717185, 7828014544। प्रतिभागी दिए गए संपर्क सूत्रों के माध्यम से अपना पंजीयन करा लें। आयोजकों ने सभी को सादर आमंत्रित किया है।

Ad Code

Responsive Advertisement