Ad Code

Responsive Advertisement

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियुक्त




कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियुक्त


धमतरी / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के मतदान केन्द्रों मंे फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एक अक्टूबर 2023 के तहत् 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी/अभिहित अधिकारियों द्वारा मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, निरसन एवं संशोधन करने का कार्य किया गया। साथ ही जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिले में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के साथ-साथ मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में बताया गया। युक्तियुक्त करण के तहत् पूर्व में अनुमोदित मतदान केन्द्रों की संख्या 750 थी तथा युक्तियुक्तकरण के बाद 04 नये मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ी है। मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन के तहत कुल 27 भवन परिवर्तन, 20 मतदान केन्द्रों के स्थल परिवर्तन हुये है तथा 1 मतदान केन्द्र विलोपित हुआ है। युक्तियुक्तकरण के बाद वर्तमान में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 753 हैं। गत 2 अगस्त 2023 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया।



            जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले या इससे अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाकर 2 अगस्त 2023 से 11 सितम्बर 2023 तक मतदाताओं के नाम जोड़ने, काटने एवं संसोधन के लिए दावा-आपत्ति प्राप्त की गयी। इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान 12 अगस्त 2023 (शनिवार), 13 अगस्त 2023 (रविवार), 19 अगस्त 2023 (शनिवार), 20 अगस्त 2023 (रविवार), 2 सितम्बर 2023 (शनिवार) और 3 सितम्बर 2023 (रविवार) को विशेष शिविर का आयोजन सभी मतदान केन्द्रों में किया गया है। साथ ही महाविद्यालयों एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में भी विशेष शिविर लगाया गया। ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई है या शादी-विवाह अथवा अन्य कारणों से गांव में निवास नहीं करते हैं, उन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा गया। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 सितम्बर 2023 तक किया गया तथा आयोग के निर्देशानुसार 4 अक्टूबर को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

           यह भी बताया गया कि 2 अगस्त 2023 प्रारंभिक प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 6 लाख 9 हजार 795 थी, जिसमें पुरूष मतदाताओ की संख्या 3 लाख 852, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 8 हजार 930 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 13 थी। अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 21 हजार 149 हैं, इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 6 हजार 156 और महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 14 हजार 983 हैं तथा तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 10 हो गयी हैं। अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या में 11 हजार 354 की वृद्धि हुयी है, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या में 5 हजार 304 वृद्धि हुयी है, महिला मतदाताओं में 6 हजार 53 वृद्धि हुयी है तथा तृतीय लिंग मतदाताओं में 3 की कमी हुयी हैं। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के तहत् जोड़े गये मतदाताओं की संख्या 29 हजार 717 तथा कुल काटे गये मतदाताओं की संख्या 18 हजार 363 हैं।

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के तहत् 2 अगस्त 2023 की स्थिति में 18-19 ंवर्ष की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 15 हजार 488 था तथा 4 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 24 हजार 922 हो गयी हैं, जिसमें 9 हजार 434 मतदाताओं में वृद्धि हुयी हैं। इसी तरह 20 से 29 वर्ष तक की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 2 अगस्त 2023 की स्थिति में 1 लाख 37 हजार 864 थी, जो कि 4 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 1 लाख 47 हजार 841 हो गयी हैं। इसमें कि 9 हजार 977 मतदाताओं की वृद्धि हुयी हैं। वरिष्ठ मतदाता 80़ की संख्या 5 हजार 390 थी, जो कि वरिष्ठ मतदाताओं की मृत्यु अथवा अन्य कारण से 975 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया गया हैं। 4 अक्टूबर 2023 की स्थिति में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 4 हजार 415 हो गयी हैं। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7 हजार 468 हैं, जिसमें से 2 अगस्त 2023 की स्थिति में दिव्यांग मतदाताओं के रूप में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5 हजार 656 थी, जो कि 4 अक्टूबर .2023 की स्थिति में पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5 हजार 983 हो गयी हैं।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आयोग द्वारा आगामी निर्देश के अनुसार-

1-मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु नामांकन भरने के अंतिम दिवस के 10 दिन पूर्व तक आवेदन किया जा सकता है।

2-निर्वाचन की उद्घोषणा होते ही पूर्व से प्राप्त नाम विलोपन करने वाले आवेदन का निराकरण किया जावेगा।

3-स्थानांतरण हेतु फॉर्म 8 नामांकन भरने के अंतिम दिवस के 10 दिन पूर्व तक आवेदन किया जा सकता हैं।

निर्वाचन के उद्घोषणा होते ही मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म 8 प्राप्त करना बंद कर दिया जावेगा।

Ad Code

Responsive Advertisement