हसदा में संकुल स्तरीय विदाई सम्मान समारोह एवं सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शनी मेला आयोजित हुई।
शासकीय बालक माध्यमिक शाला हसदा नं1 के प्रांगण में, शास. कन्या माध्यमिक शाला हसदा में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक रिखीराम साहू (प्र. प्रधान पाठक) का विदाई संकुल केंद्र हसदा के समस्त शिक्षकों की ओर से प्रदान की गई।इसी तारतम्य में शिक्षकों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया गया सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शनी मेला भी आयोजित की गई।
जिसमें संकुल केंद्र हसदा नं1 के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षकों द्वारा टीएलएम स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया, जो सिखने सीखाने के लिए नवाचार एवं अन्वेषण को प्रेरित कर रहे थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री रिखीराम साहू थे। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य कृष्ण कुमार कंवर ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी नव प्रवर्तन कार्य हेतु शिक्षकों की सराहना की एवं रिखीराम साहू (प्र. पाठक) जी के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर, मंगलमय जीवन की कामना की गई। विशिष्ट अतिथि धीरज देवांगन (बी.आर.सी. मगरलोड )ने अपने उद्बोधन में कहा सेवानिवृत्ति भी नौकरी की एक पड़ाव है |सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक का दायित्व समाज के प्रति बढ़ जाता है |समुदाय और विद्यालय के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करने में सामुदायिक सहभागिता एवं नवाचार का विशेष स्थान है | अतिथि जगदीश राम साहू (सरपंच)ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है वह कभी रिटायर नहीं होता क्योंकि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है।वरिष्ठ ब्याख्याता डी.एस. नाग, उपसरपंच टेक राम साहू ने भी उद्बोधन दिया। हसदा नं1 के संकुल समन्वयक गोविंद यादव द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया तथा समस्त प्रधान पाठकों के करकमलों से सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक को ससम्मान प्रदान किया। सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा पेन डायरी, श्रीफल सांल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवा निवृत्त शिक्षक रिखीराम साहू जी के धर्मपत्नी श्रीमती रामेश्वरी साहू का साल, श्रीफल एवं साड़ी से सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह के मौके पर विधार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। टीएलएम मेला में पहूँचे बालक, पालक गणमान्य जनों ने खूब प्रशंसा एवं सराहना करते रहें।
इस कार्यक्रम में चंद्रयान _3, सूर्ययान, विज्ञान माडल के साथ हिन्दी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, पर्यावरण विषयों के अवधारणात्मक बिन्दुओं पर रचनात्मक कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को मेडल प्रदान कर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया । टीएलएम प्रदर्शनी के निर्णायक संकुल समन्वयक श्री राम साहू और प्रमोद कुमार निषाद थे। अंत में ग्रामवासियों एवं शिक्षकों ने बैंड-बाजे के साथ श्री रिखीराम साहू जी को उनके निवास ग्राम खिसोरा के लिए विदा की गई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवशंकर साहू एवं हरिशंकर पटेल ने किया। आभार प्रकट प्रधान पाठक श्री अर्जुन सिंह कंवर ने किया।
इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक गोविंद यादव, प्र. पाठक श्रीअर्जुन सिंह कंवर सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विधालयों के शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, संकुल हसदा के सभी विधालयों के शिक्षक शिवशंकर साहू, लिखेश्वर ग्वाल, लोचन साहू, भूषणलाल ध्रुव, हरिराम साहू, हरिशंकर पटेल, मोहन यादव, छन्नू निषाद, मदनलाल ध्रुव, ब्याख्याता डी. एस. नाग, जी. सी.साहू, एम. आर. साहू, के.एस.साहू,विरेन्द्र साहू एवं शिक्षिकाएं,एस.बी.साहू, हेमलता मरकाम, साधना साहू, सोहद्रा ध्रुव, लता साहू, खेमलता साहू, कल्पना रात्रे, कुसुमलता ध्रुव,रूखमणी साहू, बोधेश्वरी नेताम, सभी छात्रों तथा गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा।
