Ad Code

Responsive Advertisement

जीवन दीप समिति की बैठक में मतदाताओ को दिलाई गई मतदान की शपथ

 



 *जीवन दीप समिति की बैठक में मतदाताओ को दिलाई गई मतदान की शपथ* 


धमतरी / कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में निरंतर स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्य को सही दिशा व दशा प्रदान करने काम जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव बखूबी कर रही है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् आज कुरूद विकास खंड के ग्राम कचना में आयोजित जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक में मौजूद मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जीवन दीप समिति के सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत कचना, पंचायत प्रतिनिधि, सम्मानीय नागरिक, बी पी एम, बी ई टी ओ, सी एच, कुरुद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी व समस्त स्टाफ,मितानिन, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवम मरीज तथा उनके अटेंडर उपस्थित थे।

Ad Code

Responsive Advertisement