Ad Code

Responsive Advertisement

अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई कार्यवाही कर 10 लीटर महुआ शराब किया गया बरामद


 



धमतरी / कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा सर के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत आबकारी अमला द्वारा एक गैर जमानतीय प्रकरण कायम कर 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। 

                       प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड के बिरझुली निवासी 26 वर्षीय डुमन सिन्हा से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रद्युमन नेताम, श्री अजय मार्कण्डेय सहित नगर सैनिक और आबकारी अमला मौजूद रहा।

Ad Code

Responsive Advertisement