Ad Code

Responsive Advertisement

राजिम कुंभ कल्प मेला के पहले दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक


 


राजिम। विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला की शुरूआत 24 फरवरी को पुण्य स्नान के साथ हो गई है। कुंभ कल्प मेला के पहले ही दिन पोलेण्ड से विदेशी पर्यटन राजिम पहुंचे। पर्यटक जॉन एवं अनु ने कुंभ आनंद लिया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि राजिम आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग एवं मेले की भव्य सजावट देखकर काफी प्रभावित हुए। वे पहली बार राजिम कुंभ में आए हैं। चूंकि उनका मुख्य उद्देश्य साधु-संतों से मिलने का था, लेकिन साधु संतों से नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी निराशा भी हुई, लेकिन जब उन्हें बताया गया तो उन्होंने पुनः राजिम आने के बात कहते हुए संतों से मिलने की उत्सुकता जाहिर की।

Ad Code

Responsive Advertisement