Ad Code

Responsive Advertisement

पर्व स्नान के लिए कुण्ड का है विशेष महत्व


 

राजिम। राजिम कल्प कुंभ में आने वाली पर्व स्नान एवं शाही स्नान के लिए शासन द्वारा तीन बड़े-बड़े कुण्ड का निर्माण किया गया है। आगामी 4 मार्च को जानकी जयंती और 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर होने वाले पर्व स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओ के स्नान के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। चूंकि राजिम का कुंभ मेला परिसर की सीमाओ को तीन जिलों के अन्तर्गत आने के कारण गरियाबंद, धमतरी, रायपुर जिले द्वारा कुण्डो का निर्माण किया गया। कुण्ड के पास आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जीवन रक्षक गार्डो की व्यवस्था की गई है ताकि स्नान के दौरान होने वाली अनहोनी को टाला जा सके। कुण्ड के पास ही महिलाओं की सुविधा के लिए अस्थाई चेंज रूम की व्यवस्था की गई है। जिससे महिलाओ को स्नान के बाद कपड़े बदलने में असहजता महसूस न हो कुण्ड में हमेशा साफ सुथरा पानी रहे इसके लिए बांध से आवश्यकतानुसार पानी छोड़ा गया है। लगातार बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए इस बार एक लाख लोगों से ज्यादा पर्व स्नान करने के लिए राजिम आ सकते है। यही भीड़ शिवरात्रि के दिन एक लाख से ज्यादा का आंकड़ा पार करने की सम्भावना है।

Ad Code

Responsive Advertisement