Ad Code

Responsive Advertisement

राजिम कुंभ कल्प में पहुंचे विदेशों से भी सैलानी


राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज धर्म नगरी राजिम में 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला में प्रदेश सहित देश एवं विदेशों से भी सैलानी पहुंच रहे हैं। राजिम कुंभ के पहले दिन पोलैंड से विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। आज 12वें दिन फ्रांस से विदेशी दंपत्ति राजिम मेला में घूमते हुए नजर आए। मीडिया से चर्चा के दौरान फ्रांसिस दंपत्ति ब्रोनो और पास्कल ने बताया कि वे दो माह के लिए भारत भ्रमण पर आए हुए हैं। आज राजिम कुंभ कल्प में घूमने के आए हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वे यहां की सांस्कृतिक, संस्कृति और धरोहर को देखना चाहते है। वे बनारस, इलाहाबाद और बौद्ध,, गया भी जाएंगे। राजिम कुंभ पहुंचकर उन्होंने साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में भगवान राजीव लोचन व राजिम माता प्रतिमा की पूजा अर्चना कर भंडारे में आए हुए लोगों को भोजन प्रसाद भी वितरण किया। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों की आत्मिक भावना और संस्कृति से काफी प्रभावित हूं मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है।


 

Ad Code

Responsive Advertisement