Ad Code

Responsive Advertisement

श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न



धमतरी, / कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आज श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडलों के योजनाओं की बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाने के लिये जारी नियोजक प्रमाण पत्र के संबंध में नियमों एवं वास्तविक निर्माण श्रमिक हेतु नियोजक जारी करने तथा निर्धारित राशि लेने के लिये समझाईश दी गई। साथ ही अपील की गई है कि यदि कोई संघ अथवा व्यक्ति द्वारा गलत कार्यों या अवैध वसूली सूचना मिलती है तो तत्काल कलेक्टोरेट स्थित श्रम कार्यालय और संबंधित थाना में इसकी सूचना दें।

Ad Code

Responsive Advertisement