नवागाँव टेनिस बाल प्रतियोगिता मे अतरमरा ने जीता फाइनल मैच नवागाँव (खिसोरा)मे टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिस मे 45टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले अतरमरा व पोंड बीच खेला गया। जिसमें अतरमरा ने टास जीत कर पहले बेटिंग करते हुये निर्धारित सात ओवर मे 87रन बनाये ।लक्ष्य का पिछा करने उतरी पोंड की टीम सात ओवर मे67 रन ही बना सकी और इस प्रकार अतरमरा की टीम 21 रनों से जीत दर्ज किया।विजेता टीम को आयोजक समिति द्वारा 10001रू.वशील्ड देकर सम्मानित किया गया।द्वितीय पुरस्कार पोंड को 5001रु मोंगरा देवशरण तेलासी (सरपंच नवागाँव)द्वारा,शील्ड देकर सम्मानित किया गया।तृतीय पुरस्कार नवागाँव के टीम को 2501रू. राजेश साहू(ग्रामीण अध्यक्ष) द्वारा राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मैच में मैन आफ द मैच व सीरीज योगेश अतरमरा को 501रू.व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।बेस्ट बल्लेबाज नागेश पोंड,बेस्ट बालर रामनारायण ,बेस्ट कीपर डोमेश कंवर बेस्ट फिल्डर भूवन कंवर रहे सभी को राशि व प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अतिथि रहे देवशरण तेलासी (सरपंच प्रतिनिधि) राजेश साहू (ग्रामीण अध्यक्ष) बिसेलाल साहू,जालम साहू, लोचन कंवर, गोवर्धन साहू, जितेंद्र साहू समिति के देवनारायण चेलक, रमेश साहू,भुवन कंवर,राजू साहू,सोमू कंवर,ईश्वर कंवर,पवन ध्रुव, नारायण निषाद,गोपाल निषाद,ताराचंद, शिवा, खोमू,त्रिलोकी, मनीष,मिथलेश,कौशल,श्याम लाल, होलेश्वर,नवीन आदि उपस्थित थे।
