Ad Code

Responsive Advertisement

*गरियाबंद एवं धमतरी पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता,माओवाद प्रभावित सुदूर अंचलों में चलाया व्यापक ऑपरेशन*


 


▪️ *उड़ीसा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों द्वारा लगाए गए कई डम्प किया गया बरामद*


▪️ *38 लाख रुपए नगद एवं माओवादी war like stores जब्त*


▪️ *गरियाबंद-धमतरी पुलिस बल एवं सीआरपीएफ०द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही*


⏩ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर रेंज के अंदरूनी क्षेत्रों में सतत् नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी तारतम्य में यह सूचना मिली कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय माओवादी इकाइयों द्वारा व्यापारियों एवं अन्य लोगो से अवैध रूप से लेवी वसूल की गई है एवं इस धन के साथ अन्य माओवादी सामग्रियों को गरियाबंद एवं धमतरी के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में छिपाया गया है।


 ⏩ यह सूचना मिलने पर गरियाबंद-धमतरी पुलिस बल एवं सीआरपीएफ को विशेष सर्चिंग अभियान पर दिनांक 10.08.24 को रवाना हुआ था और यह ऑपरेशन 12.08.24 को पूर्ण हुआ।

सर्चिंग के दौरान इस बल द्वारा धमतरी-गरियाबंद के सीमा पर छोटे गोबरा एवं पेंड्रा के जंगल क्षेत्रों में जमीन में कई फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी एवं झाड़ियों से छिपाकर लगाए गए डम्प में माओवादी सामग्री बरामद की गई।


⏩ इसमें विभिन्न स्थलो से स्टील डिब्बे के अंदर 2000 नोट के 06 बंडल,500 नोट के 52 बंडल प्रत्येक बंडल में 100 नोट कुल 38 लाख रुपए एवं इसके अतिरिक्त 23 नग बीजीएल के राउंड,दो नग टिफिन आईईडी. तथा IED बनाने से संबंधित सामग्री 13 नग डेटोनेटर ,01 बंडल फ्यूज वायर ,2 किलो लूज़ बारूद , यूरिया ,2 नग फ़्लैस लाइट ,03 नग मल्टी मीटर ,सेंसर रिमोट ,इलेक्ट्रिक वायर ,माओवादी वर्दी, काला कपड़ा एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। 


⏩ इस संबंध में थाना मैनपुर में धारा 308 बीएनएस, धारा 17, 20, 21, 40 वि.वि.क्रि.अधि. तथा थाना मेचका में धारा 109,191(2),191(3),190 बीएनएस.25,27 आर्म्स एक्ट,4,5 वि.प.अ.तथा 10 वि.वि.क्रि.,13(क),16(क)

38(2),39(2) में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Ad Code

Responsive Advertisement