Ad Code

Responsive Advertisement

कलेक्टर नम्रता गांधी ने स्कूल पहुंचकर भवन का किया निरीक्षण



शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद का किया जाएगा कायाकल्प



धमतरी / कुरूद स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प किया जाएगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर  नम्रता गांधी ने आज स्कूल भवन और परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था रायपुर कैपिटल राउंड टेबल 241 द्वारा स्कूल मरम्मत एवं रिनोवेशन का कार्य करेगी। इसके लिए उन्होंने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को स्कूल भवन का मुआयना कर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने कहा कि शाला भवन को सुसज्जित व सुन्दर बनाने के लिए उक्त संस्था को प्राक्कलन प्रदाय किया जाए। साथ ही उक्त कार्य में आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रदाय करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम कुरूद  डी.डी.मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी  टी.आर.जगदल्ले, सहायक संचालक शिक्षा  एलडी चौधरी, तहसीलदार  दुर्गा साहू सहित संबंधित अधिकारी और स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Ad Code

Responsive Advertisement