Ad Code

Responsive Advertisement

*धमतरी पुलिस,थाना कोतवाली ने किया सट्टा खेला रहे आरोपी को गिरफ्तार*


 


*आरोपी से 1390/- रूपये नगद एवं एक नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ,एक नग डॉट पेन किया गया जब्त*


*आरोपी के विरुद्ध धारा छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध*


*सक्षिप्त विवरणः*-थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा मकई तालाब आर्य कन्या स्कूल के पास हार -जीत की दांव लगाकर सट्टा खेलाने की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी तेज राम ढीमर मकेश्वर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी के द्वारा लोगो से पैसे लेकर अवैध रूपये, पैसो का दांव लगाकर अंको वाली सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप०क्र० 311/24 छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) जुआ एक्ट कार्यवाही के तहत आरोपी से 1390/- रूपये नगद एवं एक नग सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंको के आगे रूपया पैसा लिखा हुआ, एक नग डॉट पेन को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*नाम आरोपी*-: तेज राम ढीमर पिता फेकनू राम ढीमर उम्र 35 वर्ष निवासी मकेश्वर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी

(छ.ग.)


उक्त कार्यवाही में कोतवाली से सउनि.हेमंत ध्रुव,डायमंड यादव, मुकेश सिन्हा,भूपेंद्र पदमशाली, एवं सायबर टीम से देवेंद्र राजपूत फनेश साहू मनोज साहू,विकास द्विवेदी,आनंद कटकवार विशेष योगदान रहा।

Ad Code

Responsive Advertisement