Ad Code

Responsive Advertisement

नक्सल पुनर्वास नीति के तहत बैठक आयोजित कलेक्टर अग्रवाल एवं एसपी राखेचा बैठक में हुए शामिल


 राजू साहू की खास रिपोर्ट 

गरियाबंद / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर  दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा एवं जिला पंचायत सीईओ  रीता यादव शामिल हुए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के माध्यम से लाभान्वित करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके तहत कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में जिले में आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पक्के आवास का लाभ देने एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवाश्यक निर्देश दिये। उन्होंने पुनर्वास नीति के तहत विभिन्न प्रावधान का पालन करने आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही ऐसे परिवारों को मनरेगा कार्ड, शासकीय नौकरी एवं अन्य सुविधाओं से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में आत्म समर्पित नक्सली, नक्सली घटनाओं में मृत एवं घायलों की जानकारी लेकर आवश्यक पात्रता परीक्षण कर पुनर्वास नीति के तहत जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Ad Code

Responsive Advertisement