Ad Code

Responsive Advertisement

कौन्दकेरा निवासी कुंज लाल मण्डल ने से पाई राहत अब बिजली का बिल हुआ शून्य


गरियाबंद, / जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम कौन्दकेरा के निवासी  कुंज लाल मण्डल ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम अपने घर में स्थापित कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस सोलर सिस्टम की कुल लागत लगभग 2 लाख रूपये रही, जिसमें से 78 हजार रूपये की राशि केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में प्रदान की गई। योजना के तहत उन्हें तकनीकी सहायता और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की गई। स्थापना के बाद  मण्डल के घर का बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। पहले वे प्रतिमाह 2500 से 3000 रूपये तक बिजली बिल चुकाया करते थे, लेकिन अब वे अतिरिक्त उत्पादित बिजली को शासन को विक्रय कर आय भी अर्जित कर रहे हैं। श्री कुंज लाल मण्डल ने बताया अब सूरज की रोशनी सिर्फ़ रोशनी नहीं देती, बिजली बिल से भी राहत दे रही है। यह योजना हमारे जैसे मध्यम वर्गीय ग्रामीण परिवारों के लिए एक वरदान है। यह उपलब्धि गरियाबंद जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में सतत विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार भी देखा जा रहा है। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले के अन्य ग्रामीणों को भी इस योजना से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि वे स्वयं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना सकें।  

Ad Code

Responsive Advertisement