Ad Code

Responsive Advertisement

मोहंदी में आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ, महिला दिवस पर सशक्तिकरण की पहल


Magarlod:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सद्भावना महिला क्लस्टर संगठन मोहंदी द्वारा IFC परियोजना के तहत आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें सब्जी बाड़ी, मचान खेती, मुर्गीपालन, बकरीपालन, मशरूम उत्पादन, वनोपज एवं मछली पालन जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र साहू (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मगरलोड) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता लहरे (सरपंच, ग्राम पंचायत मोहंदी) ने की। विशेष अतिथियों में कृष्णा कुमार ध्रुव (जनपद सदस्य, मगरलोड),  विजय यदु (जिला भाजपा उपाध्यक्ष),  होरीलाल ( पूर्व भाजपा मंडल मेघा), दुर्गेश नंदनी साहू (जनपद सदस्य, मगरलोड),  उमा निषाद (सरपंच, ग्राम पंचायत लाडेर),  हेमलता निषाद (सरपंच, ग्राम पंचायत सोनेवारा) एवं लेखनी सिन्हा (उपसरपंच, मोहंदी) शामिल रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत मगरलोड से कमल कुजूर (ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर), गुलचंद साहू (प्रदान संस्था), राजकमल देशलहरा (क्षेत्रीय समन्वयक), ताम्रध्वज साहू (लेखापाल), दीपक साहू (IFC एंकर), मधुसूदन साहू (CEO FPO), नमिता साहू (PRP मोहंदी) अनीता नागेश (PRP सिंगपुर) रुखमणी (PRP भरदा) धर्मिला सोरी (PRP करेली बड़ी) सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। साथ ही विश्वलेखा निषाद, नर्मदा, हेमलता साहू, चंद्रकला बंजारे, चंद्रिका निषाद, ईशा ठाकुर, मिथलेश ध्रुव ,शैल ध्रुव, हेमलता साहू, खिलेश्वरी साहू, संध्या कवर, पीलेश्वरी साहू, कुमारी साहू, धनेश्वरी, तिलोका साहू एवं सद्भावना महिला संगठन मोहंदी के समस्त कैडर व ग्राम संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान “महिला किसान दीदी” को आत्मनिर्भर बनाने के विषय पर विशेष चर्चा की गई तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया।

Ad Code

Responsive Advertisement