*लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर कलेक्टर मिश्रा ने किया एक दिन का अवकाश घोषित*
धमतरी / जिले में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ियों में आज एक दिन का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह अवकाश घोषित किया है।
