Ad Code

Responsive Advertisement

फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हेतु सांसद खेल महोत्सव 2025 : 20 सितम्बर तक पंजीयन


धमतरी। युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हेतु जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं संकुल स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक होंगी।

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में प्रतियोगिता 21 सितम्बर से 17 नवम्बर तक तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितम्बर से 24 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी। इसमें गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी व ऊंची कूद, बैडमिंटन, दौड़, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेल शामिल रहेंगे।

14 से 24 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं तथा महिला-पुरुष खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। कांकेर क्षेत्र में 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग भी शामिल किए गए हैं।

पंजीयन 20 सितम्बर तक ऑनलाइन अनिवार्य है। बिना पंजीयन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगे। पंजीयन हेतु लिंक है – https://sansadkhelmahotsav.in/।

Ad Code

Responsive Advertisement