गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। आज दिनांक 19.10.2025 को थाना प्रभारी पांडुका को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की दो व्यक्ति मोटर सायकल से भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्रि करने हेतु पांडुका से कोपरा की ओर जाने वाले हैं। कि सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी किए। इसी क्रम में पांडुका की ओर से संदेही दो व्यक्ति मोटर सायकल से आते हुए दिखे। संदेही मोटर सायकल को पुलिस टीम द्वारा रोक कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेहियों द्वारा अपना नाम 1) राजकुमार साहू पिता पंचराम साहू उम्र 41 वर्ष निवासी मगलरोड थाना मगलरोड जिला धमतरी। 2) जितेंद्र पटेल पिता कोमल पटेल उम्र 31 वर्ष साकिन मगलरोड थाना मगलरोड जिला धमतरी का होना बताया गया। दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे संदेही द्वारा सफेद रंग की बोदी मे 69 नग देशी मंदिरा मसाला शराब पौवा बरामद किया गया। शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG 05 AK 7515 को समक्ष गवाहों के जप्त कर धारा 34(2) छ.ग. आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपीः-* 1) राजकुमार साहू पिता पंचराम साहू उम्र 41 वर्ष। 2) जितेंद्र पटेल पिता कमल पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी मंगल रोड थाना मगल रोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़।
*जप्त सामग्रीः-* 69 नगर (12.42) बल्क लीटर देशी मंदीरा मसाला शराब एवं HF Deluxe मोटर सायकल क्रमांक CG 05 AK 7515 ।
