*गरियाबंद पुलिस का नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा“ के अंतर्गत अवैध शराब बेचने, पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किया गया है। दिनांक 17.10.2025 को जरिये मुखबीर से थाना छुरा को सूचना मिला कि ग्राम गायडबरी में एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब छुपाकर रखा है। जिसकी तस्दीक हेतु थाना से हमराह स्टाफ के ग्राम गायडबरी पहुच कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबंदी कर रेड़ कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में महुआ शराब मिला। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रमा सडियाल पिता जादब चनरा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम अधिकारीगुडा थाना उमरकोर्ट जिला नवरंगपुर उडिसा हाल ग्राम गायडबरी थाना छुरा जिला गरियाबंद का होना बताया। जिसके कब्जे से प्लास्टीक के जरिकेन में 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष पेष किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी -*
प्रमा सडियाल पिता जादब चनरा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम अधिकारीगुडा थाना उमरकोर्ट जिला नवरंगपुर उडिसा हाल ग्राम गायडबरी थाना छुरा जिला गरियाबंद।
*जप्त सामग्री -*
प्लास्टीक के जरिकेन में 110 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 22000 रूपये।
