स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. नारायण राव उच्च. माध्य. विद्यालय कपालफोड़ी में धनतेरस,दीपावली के पावन पर्व को सुवानृत्य महोत्सव एवं दीपोत्सव के रूप में बड़े ही धूम धाम एवं हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।साथ ही विद्यालय में पिछले 15 वर्षों से एक शिक्षक के रूप में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले पूर्व शिक्षक आदरणीय श्री टी आर साहू जी का विदाई सम्मान कार्यक्रम भी संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक टी आर साहू,एवं विद्यालय के संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि सम्माननीय हीरालाल साहू एवं संस्था के प्राचार्य वाय के यादव सर जी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित इस सुवा नृत्य महोत्सव में विद्यालय के कक्षा 9 वी से 12वी तक सभी कक्षा के छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।हमारी छत्तीसगढ़ी परंपराओं पर आधारित गीतों एवं छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में सुसज्जित इन छात्र/छात्राओं ने बहुत ही शानदार एवं मनमोहक सुवानृत्य की प्रस्तुतियां दी। छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत ईशर गौरी गौरा नृत्य ने सबका मन मोह लिया।साथ ही शासकीय माध्यमिक शाला कपालफोड़ी के छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात विदाई सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय में विगत 15 वर्षों से रसायन के व्याख्याता शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे सबके प्रिय शिक्षक सम्माननीय तेजराम राम साहू हसदा निवासी जो कि वर्तमान में शासकीय शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए है उनका विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं एवं सेनानी विद्यालय के सभी साथी शिक्षकों एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार के द्वारा उपहार भेंट कर सम्मान करते हुए नम आंखों से उनको विदाई प्रदान किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री सत्यवान निषाद जी के द्वारा,कर्मठ,मिलनसार एवं सम्माननीय शिक्षक श्री टी आर सर जी के संघर्षशील जीवन,विद्यालय में उनके अनमोल योगदान एवं सबके साथ बिताए बेशकीमती पलों को सबके बीच साझा करते हुए भावुक हो गए।साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राएं भी एक बेहतरीन शिक्षक के रूप में टी आर सर की पढ़ाई गई बातों को याद करते हुए भाव विभोर हो गए एवं सर के द्वारा दिए गए संस्कारों एवं जीवन को नई दिशा देने वाली अच्छी बातों के लिए विद्यार्थियों ने सम्मान स्वरूप सर का धन्यवाद किया।इस अवसर पर तेजराम साहू सर के द्वारा अपनी सफलता के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।साथ ही छात्रों को आशीर्वचन स्वरूप संबोधित करते हुए उन्होंने निरंतर मेहनत को अपनी सफलता का कारण बताया एवं विद्यार्थियों को निरतंर मेहनत करने,बेवजह आराम से बचने,एवं खुद पर विश्वास रखने के लिए प्रोत्साहित किया।विद्यालय के साथ सदैव अपना जुड़ाव बनाए रखने की बात दोहराते हुए सर ने अपने विदाई सम्मान समारोह के लिए विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया ।विद्यालय की संचालिका नागेश्वरी साहू मैडम ने इस प्रकार कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए शिक्षक टी आर साहू सर को उनके आगामी सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।कार्यक्रम की समाप्ति पर संस्था के प्राचार्य श्री वाय के यादव सर जी ने विद्यालय में श्री टी आर सर के अमूल्य सेवा व योगदान पर आभार व्यक्त करते हुए पूरे विद्यालय परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।अंत में विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को दीपक भेंट कर दीपदान की परम्परा निभाई।इस कार्यक्रम में सेनानी विद्यालय कपालफोड़ी की संचालिका नागेश्वरी साहू मैडम,संरक्षक हीरालाल साहू,संस्था के प्राचार्य योगेश्वर यादव,उपप्राचार्य भागीरथी यादव,शिक्षक सत्यवान निषाद, टुकेश्वर साहू, टेकराम साहू, अश्वनी कुमार साहू शेखराम यादव, बिरेन्द्र कुमार साहू, उमाशंकर साहू, देवेन्द्र कुमार साहू शिक्षिका श्रीमती योगेश्वरी साहू,श्रीमती योगिता देवांगन,सुश्री हेमपुष्पा साहू,सुश्री नामेश्वरी साहू भृत्य मेघराज साहू,ओमप्रकाश यादव ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रदान किया।
