एप्सटिन फाइल्स मामले में प्रधानमंत्री मोदी का नाम आना, किसान विरोधी डील, एवं लोकतांत्रिक विरोध को राष्ट्रविरोध बताने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ तथा राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी की गिरफ्तार करने के विरोध में दिल्ली IYC कार्यालय में जारी सरकार के खिलाफ संघर्ष में गुलाब साहू ने जोर शोर से अपना सहयोग प्रदान किया।
गुलाब साहू ने चर्चा के दौरान बताया कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब जी को कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जिसके खिलाफ हमारा अभी जंग जारी है। नरेंद्र मोदी की सरकार हमारे कार्यकर्ताओं से इतना डरे हुए और सहमे हुए है कि कार्यकर्ताओं को बिना किसी वजह के गिरफ्तारी करवा रहे है।
आगे उन्होंने कहा कि यह तो अभी सरकार के खिलाफ शांति पूर्ण प्रदर्शन है आगे यदि सरकार की ऐसे ही मनमानी चलते रहा तो हम सरकार के खिलाफ इससे भी ठोस प्रदर्शन जारी रखेंगे।
