Ad Code

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से वित्त मंत्री के द्वारा प्रस्तुत बजट पूरी तरह से आम जनता , महिलाओं और युवकों के लिए दुर्गति जैसा साबित हुआ - गुलाब साहू


 

विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के तहत बड़े बड़े वादे तो किए गए थे जो इस बजट सत्र में पूरी तरह फैल दिखाई दिया ।

महिलाओं को 500 रुपए में रसोई गैस देने का वादा किया गया था जिसके तहत बजट में कोई प्रावधान नहीं देखने को मिला

एक करोड़ 20 लाख जो मातृशक्ति है उसे पूर्ण रूप से महतारी वंदन योजना का लाभ कैसे मिलेगा उसके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है।

57000 शिक्षकों की भर्ती की जो घोषणा की गई थी उसके तहत कोई भी योजना बजट में दिखाई नहीं दिया गया।

1 लाख सरकारी नौकरी का जो वादा किया गया था उसे कैसे पूर्ण करे कोई प्रावधान इस बजट पर नहीं है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारी से जो चुनावी वादे किए गए थे उसको देने के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है।

इस तरह यह बजट आम जनता , महिलाएं , और युवा वर्ग के लिए पूरी तरह दुर्गति साबित हुआ ।

Ad Code

Responsive Advertisement