Ad Code

Responsive Advertisement

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत : कविता यादव


धमतरी:- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा महामंत्री कविता यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को उनके अधिकारों और क्षमताओं के बारे में जागरूक करना, ताकि वे अपने जीवन को अपने तरीके से जी सकें। महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। वे न केवल घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं, बल्कि वे समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । लेकिन फिर भी महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि शिक्षा की कमी, स्वास्थ्य की समस्याएं, और घरेलू हिंसा ।

कविता यादव ने कहा अब समय बदल रहा है महिलाएं अपने + अधिकारों के लिए आवाज उठा रही

हैं और समाज में अपनी जगह बना

,

रही है सरकार भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जैसे जी राम जी के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति के ंद्र, आजीविका मिशन बिहान, स्व- सहायता समूह, लखपति दीदी, महिला बहनों को महतारी वंदन, महतारी सदन का निर्माण होने से महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। कविता यादव ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होकर अपने जीवन को अपने तरीके से जीने का प्रयास करें और शिक्षा स्वास्थ्य, आर्थिक स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, राजनीतिक प्रतिनिधित्व के माध्यम से समाज सेवा करे ।

Ad Code

Responsive Advertisement