Ad Code

Responsive Advertisement

पुलिस की अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती, अलग-अलग मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई



गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “नया सवेरा” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में थाना छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी छुरा ने अपनी टीम के साथ मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 3400 रुपये बताई जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम गाडाराम यादव निवासी कानसिंघी थाना छुरा तथा मुकेश कुमार जगत निवासी खट्टी लोहझर थाना छुरा बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “नया सवेरा” अभियान जिले में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad Code

Responsive Advertisement