Ad Code

Responsive Advertisement

भोथीडीह की बेटियों का दंगल में दमखम: 4 का राज्य स्तर पर चयन, माही ने जीता गोल्ड, योगिता-विद्या को सिल्वर

शा.उ.मा.वि. भोथीडीह की 4 छात्राओं का राज्य स्तरीय कुश्ती में चयन

 संभाग स्तरीय कुश्ती में भोथीडीह का दबदबा, महासमुंद-गरियाबंद को पछाड़ा


धमतरी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: भोथीडीह की माही पटेल ने जीता स्वर्ण पदक


*मगरलोड़ |* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह की 4 छात्राओं ने संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा कुश्ती चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय व अंचल का नाम रोशन किया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार संभाग स्तरीय शालेय खेल-कूद कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13/08/2026 को इंडोर स्टेडियम आमातालाब में किया गया था। इसमें महासमुंद और गरियाबंद जिले की खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए भोथीडीह की खिलाड़ियों ने बाजी मारी।



बालिका वर्ग 17 वर्ष आयु वर्ग में कु. माही पटेल और कु. यामिनी तथा 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका वर्ग में कु. योगिता गायकवाड़ व कु. विद्या कंवर ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की।


राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 20/08/2026 से 23/08/2026 तक धमतरी में किया गया। इस प्रतियोगिता में भोथीडीह की बेटियों ने फिर अपना दमखम दिखाया। कु. माही पटेल ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया, वहीं योगिता गायकवाड़ और विद्या कंवर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।


इन सभी खिलाड़ियों के चयन व पदक जीतने पर विद्यालय के प्राचार्य रोहित कुमार साहू, शाला समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश चक्रधारी, सरपंच दीक्षा मुकेश पटेल एवं समस्त स्टाफ लुकेश्वर निषाद, दुष्यंत मानिक, जितेंद्र टंडन, उदय भान पाल, रीमन दीवान, महेश साहू, सुश्री उषा निर्मलकर, शैलजा औचार, अनीता गौर, यादराम साहू, आशाराम तथा समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उक्त जानकारी विद्यालय के खेल शिक्षक 

बेदराम साहू ने दी।


Ad Code

Responsive Advertisement