बैतूल: अन्नपूर्णा मुहिम के तहत शाहपुर के बरेठा गांव में जरूरतमंद परिवार का गृह प्रवेश, 10 लाख की लागत से बना आशियाना
संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से बैतूल में दो जनहित कार्य, एक परिवार को घर तो पूरे गांव को मिला सामुदायिक भवन
मानवता की मिसाल: बैतूल में दिव्यांग दंपति और 5 बेटियों को मिला नया घर, विधायक बोलीं - बिना भेदभाव हो रहा जनकल्याण*
*बैतूल (मप्र).* जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में 'मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट' (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मानवता और जनसेवा की एक और मिसाल देखने को मिली। मुहिम के अंतर्गत जिला बैतूल की शाहपुर तहसील के ग्राम बरेठा में एक अत्यंत जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान बनाकर सौंपा गया, वहीं ग्राम धौल में सार्वजनिक भवन का निर्माण कर ग्रामीणों को समर्पित किया गया।
*पहली पहल: दिव्यांग दंपत्ति को मिला सपनों का घर*
जानकारी के अनुसार ग्राम बरेठा निवासी चुन्नीलाल जी उइके जो कि पैरों से विकलांग हैं और उनकी धर्मपत्नी नेत्रहीन हैं। दंपत्ति की 5 बेटियां हैं और परिवार अत्यंत गरीबी में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा था। संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत इस परिवार के लिए लगभग 10 लाख रुपये की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त पक्का मकान बनाकर दिया गया।
इस नवनिर्मित मकान में लाइट, पंखे, पानी की टंकी सहित सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इतना ही नहीं, परिवार को गृहस्थी की सारी सामग्री, किचन के समस्त बर्तन, गैस टंकी, चूल्हा, पलंग, गद्दे, परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े, बच्चों के लिए शिक्षा सामग्री और पूरे महीने के लिए राशन सामग्री भी निःशुल्क दी गई।
27 अगस्त को आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इस नवनिर्मित मकान की चाबी परिवार को सौंपी। इस भावुक क्षण में परिवार की आंखों में खुशी के आंसू थे।
*दूसरी पहल: ग्राम धौल को मिला सार्वजनिक भवन*
इसी दिन 27 अगस्त को बैतूल जिले के ग्राम धौल (ग्राम पंचायत कल्याणपुर) में भी ग्रामीणों की सुविधा हेतु 17x30 आकार के निःशुल्क सार्वजनिक भवन का निर्माण कार्य अन्नपूर्णा मुहिम के तहत पूर्ण किया गया। ग्रामीणों की प्रार्थना पर बनाए गए इस भवन में चैनल गेट, लाइट फिटिंग, पंखे जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस भवन की चाबी भी विधायक महोदया द्वारा ग्रामीणों को सुपुर्द की गई।
इस सार्वजनिक भवन से गांव के सामाजिक कार्यक्रमों, चौपाल और जन-बैठकों के आयोजन में काफी सहूलियत मिलेगी।
*विधायक ने की सराहना*
इस अवसर पर विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके ने संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में ट्रस्ट द्वारा बिना किसी भेदभाव के गांव-गांव में शेड निर्माण और जनहित के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य जैसे अन्नपूर्णा मुहिम, दहेज-मुक्त विवाह और रक्तदान शिविरों के माध्यम से समाज के हर जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन यादव, मंडल उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश इवने, शाहपुर से पूर्व मंडल महामंत्री चंपालाल बड़ोदिया, शाहपुर पार्षद कमलेश प्रजापति, बरेठा ग्राम सरपंच कमल धुर्वे, मंडल महामंत्री दीपक धोटे, धोल ग्राम से सरपंच रामप्यारी यादव, सरपंच प्रतिनिधि होरीलाल यादव, उपसरपंच आशाराम वरखड़े, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रतीक रघुवंशी, बूथ अध्यक्ष भीमराव वामनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और ट्रस्ट के सेवादार उपस्थित रहे।
