*धमतरी / मगरलोड।* धमतरी वनमंडल के उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र में हाथी की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। वन विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार दिनांक 13.09.2026 सुबह 8:20 बजे की स्थिति में चंदा दल का 1 दंतैल हाथी GB ME1 अपनी लोकेशन बदलकर अब मडेली बीट में पहुंच गया है।
कल तक जो हाथी रेंगाडीह बीट के कक्ष क्रमांक 21 RF में विचरण कर रहा था, वह अब कक्ष क्रमांक 23 RF, बीट मडेली, सर्कल मगरलोड, परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर में सक्रिय है। ताजा जीपीएस लोकेशन N 20.725847, E 81.890388 दर्ज की गई है।
हाथी द्वारा इस क्षेत्र में भी फसल को क्षति पहुंचाई गई है, हालांकि अभी तक मकान क्षति, अन्य क्षति और जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है।
*नया अलर्ट जारी:*
हाथी के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग ने नए सिरे से अलर्ट ग्रामों की सूची जारी की है।
*हाईअलर्ट ग्राम:* चारभाठा, बुढ़ा राव, कोरगांव
*अलर्ट ग्राम:* राजाडेरा, मडेली, बुढाराव, बकोरी, बनियातोरा, बेलरदोना, मगरलोड, भैसमुण्डी
विभाग की टीम लगातार हाथी की पैदल ट्रेकिंग कर रही है। दल प्रमुख प्रेम लाल लहरे SCFO (मो. 8319535813) के नेतृत्व में दल सहायक प्रभु राम कंवर, हरीश दुबे, टिकेश्वर नेताम, प्रियंका गिलहरे और सुरक्षा श्रमिक पीलुराम, पुरन लाल, यशवंत गोड़, लेखराम, धर्मेंद्र, पुरुषोत्तम, कमलेश, ओमप्रकाश, करण मैदान में डटे हुए हैं।
वन विभाग ने ग्रामीणों से पुनः अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जावे। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, एक-दूसरे को सचेत करें। हाथी दिखने पर तुरंत नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें। अंधेरे में खेतों की रखवाली करने जाने से बचें और हाथी को परेशान न करें।
