Ad Code

Responsive Advertisement

एसडीएम मनोज मरकाम और एसडीओपी विपिन रंगारी को पटाखा कारोबारियों ,नियमों का पालन करने की दी हिदायत, मेन रोड पर सजे पटाखे दुकान नियमों तार तार


दुर्घटना को देख रहा संकेत 

नगरी-नगरी नगर में दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री और भंडारण में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम मनोज मरकाम और एसडीओपी विपिन रंगारी ने पटाखा लाइसेंसी कारोबारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस की शर्तों का पालन करने, सुरक्षित भंडारण करने और निर्धारित स्थान पर ही पटाखों की बिक्री करने के निर्देश दिए। साथ ही आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिसमे नगरी नगर पंचायत में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया।  

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर वैध लाइसेंस प्रदर्शित करें तथा लाइसेंस में स्वीकृत स्थान पर ही पटाखों का भंडारण और निर्धारित सीमा के भीतर बिक्री करें। बिना लाइसेंस पटाखे बेचने, अवैध भंडारण करने, प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न करें 

आग से बचाव के उपाय करना अनिवार्य

पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। व्यापारियों से कहा गया कि पटाखों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न रखें, दुकानों में धूम्रपान पर रोक लगाएं तथा बिजली के तारों और उपकरणों को सुरक्षित रखें। इसके अलावा आग बुझाने के उपकरण उपलब्ध रखने, प्राथमिक बचाव की व्यवस्था करने बात कही लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन व्यापारी के द्वारा नगरी नगर के सभी चौक चौराहा पर खुलेआम पटाखे भेजते दिखाई दिए साथी किसी प्रकार की सूक्ष्म सुरक्षा उपकरण नहीं है कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

एसडीएम ने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी व्यापारी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में संबंधित अधिकारी और पटाखा व्यवसायी मौजूद रहे।

मगर नगरी पंचायत के द्वारा एनोसी दिया गया था जिसमें नियम कानून से  संचालित कर हाई स्कूल मैदान नगरी व्यवस्था किया गया था जिसमें सच 36 दुकानों का संचालित किया जा रहा था जिसमें फटा का व्यापारी के हाई स्कूल मैदान नगरी में  5 दिनों ही लगाया गया है लक्ष्मी पूजा समाप्त होते ही है दूसरे दिन सुबह से मेन रोड पर खुलेआम लगाकर नियम का धज्जियां उड़ाई जा रहे हैं एसडीओपी बीपी रंगारी ने कहा कि ऐसे संचालक के तत्काल कार्रवाई करने की बात कही


वहीं एसडीएम मनोज मरकाम में कहा कि थाना नगरी टीआई को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देशित कर दिया गया है


Ad Code

Responsive Advertisement