Ad Code

Responsive Advertisement

*ऑक्सीजन प्लांट का 04 नग पाईप कीमती 40,000/- रूपये चोरी के आरोपी को धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा तत्काल किया गिरफ्तार*


 

*आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 331 (3), 305 (e) बीएनस.के तहत किया गया वैधानिक कार्यवाही*

 

*संक्षिप्त विवरण*-: दिनांक 18/08/2024 को 12:40 बजे करीबन सिविल अस्पताल कुरूद आक्सीजन हाउस मे घुसकर दिनदहाडे आक्सीजन प्लांट का 04 नग पाईप कीमती 40,000/- रू को चोरी कर ले जाने थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी एवं थाना स्टॉफ द्वारा आरोपी का त्वरित पतासाजी कर

आरोपी दुर्गा प्रसाद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके पास से अस्पताल के पीछे छिपाकर रखे 04 नग आक्सीजन पाईप 3.3 फीट का 04 नग बोल्ट, 04 नग नट, 04 खिला कापर, 01 नग पाना को जप्त कर अपराध सबुत पाये जाने आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अप०क्र. 360/24 धारा 331 (3), 305 (e) बीएनस.के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल दाखिल कराया गया।

*आरोपी का नाम*-:दुर्गा प्रसाद ध्रुव पिता राधेश्याम ध्रुव उम्र 28 वर्ष सा० कन्हारपुरी थाना कुरूद जिला धमतरी छ०ग


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी.अरूण साहू,सउनि.सुरेश नंद,आर.दिलेश्वर टंडन, आर.महेश साहू,लोकेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Ad Code

Responsive Advertisement